Thursday, 5 July 2012

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध-वृद्धा की मौत

बसंतपुर/दारौंदा (सिवान), निसं :
रविवार की देर शाम सिवान-मलमलिया मुख्य मार्ग पर सिसई मोड़ के पास सिवान की तरफ से आ रही बोलेरो की टक्कर से सिसई निवासी स्व. राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र अवध बिहारी सिंह (56) वर्ष बुरी तरह से घायल हो गये। ग्रामीणों ने घायल अवध बिहारी सिंह को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं स्थानीय थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर महावीर मंदिर के समीप मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गयी।
बता दें कि टक्कर मार भागने के क्रम में बोलेरो फिर साइकिल दुकान में खड़ी साइकिलों में टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकरायी हालांकि चालक फरार हो गया। गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जबकि थाना क्षेत्र के नवलपुर हरिजन टोला निवासी रामनाथ राम की पत्‍‌नी चन्देश्वरी देवी (65 वर्ष) अपने पुत्र संतोष राम को दिल्ली जाने के लिए वाहन पर बैठाने को मुख्य सड़क पर जा रही थी। इसी क्रम में दारौंदा-महाराजगंज पथ पर कौथुआ सारंगपुर महावीर मोड़ के समीप दारौंदा की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग एवं टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल चालक के सहयोग से उसे इलाज के लिए दारौंदा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष रवीन्द्र मोची ने घटनास्थल एवं स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए। पुलिस को आते देख मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर तथा मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।

0 comments:

Post a Comment