लकड़ी नबीगंज (सिवान): प्रखंड के मदारपुर बाजार में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने छह दुकानों के ताले काट नकदी समेत करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली और आसानी से फरार हो गए। और इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। प्रत्येक दिन की तरह जब मंगलवार की सुबह व्यवसायी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो देखा किसी की दुकान की छत का छप्पर, किसी के दरवाजे का ताला टूटा और सामान तितर-बितर देख भौंचक रह गए। इस घटना को देख व्यवसायियों का गुस्सा फूट पड़ा और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वे एनएच 101 जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे तथा अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम से यातायात व्यवस्था घंटों बाधित रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधि, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार मांझी, मुखिया मो. अब्बास ने आक्रोशित व्यवसायियों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। उसके बाद यातायात बहाल हुआ। घटना की सूचना पा बसंतपुर थाने की पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया तथा शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। चोरी की वारदात दुकानदार अरुण कुमार व आकाश गंगा खाद्य बीज भंडार के अधिकृत विक्रेता देवनाथ प्रसाद, मुकेश मोबाइल सेंटर, ग्रामीण बैंक के समीप मोटर्स पाट्र्स के दुकानदार, रामअवतार प्रसाद, साइकिल दुकानदार प्रभु साह, मुर्गा दुकानदार अकबर मियां और पान दुकानदार मो. मुस्तफा की दुकान से करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
Tuesday, 10 July 2012
Posts by : Admin
औषधि निरीक्षक ने दवा दुकानों पर की छापेमारी
भगवानपुर हाट (सिवान) : जिला औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के माघर बाजार पर औचक छापेमारी कर लाखों की प्राण रक्षक दवाओं को जब्त कर थाने के हवाले कर दिया।
औषधि निरीक्षक के अनुसार मुन्ना सिंह एवं अश्वनी कुमार मिश्रा के बगैर लाइसेंसी दवा दुकान पर छापामारी कर दवा को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि दवा व्यवसायी अश्वनी कुमार मिश्रा को सअनि रामउग्रह राम ने दलबल के सहयोग से गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं मुन्ना सिंह भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि जब्त की गयी दवाओं में कई एक्सपायरी दवाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित दवाएं भी उक्त दुकानों में पाये जाने तथा ऐसी भी दवा जब्त की गयी है जिसे फ्रिज में रखना आवश्यक होता है जो बाहर में रखी गयी थी। थानाध्यक्ष महेन्द्र पासवान ने बताया कि औषधि निरीक्षक के आवेदन पर गिरफ्तार दवा विक्रेता एवं फरार विक्रेता के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सं. 124/12 धारा 420, 308 भादवि एवं 18 सी 27 बी (ग) औषधि एवं अंगराग अधिनियम के तहत दर्ज की गयी है। औषधि निरीक्षक के साथ छापामारी दल में औषधि निरीक्षक अमल कुमार एवं शिवनंदन भी शामिल थे।
Thursday, 5 July 2012
Posts by : Admin
भूमि विवाद में पिता-पुत्री घायल
भगवानपुर हाट (सिवान), निसं : स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनपड़ौली गांव में हुई भूमि विवाद में पिता-पुत्री घायल हो गये। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कमल महतो एवं उनकी पुत्री बेबी कुमारी अपने घर के बाहर बैठी थी, कि उसी के पट्टीदार भगवान महतो कुछ असामाजिक तत्वों के साथ आकर उनके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
Posts by : Admin
सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध-वृद्धा की मौत
बसंतपुर/दारौंदा (सिवान), निसं :
रविवार की देर शाम सिवान-मलमलिया मुख्य मार्ग पर सिसई मोड़ के पास सिवान की तरफ से आ रही बोलेरो की टक्कर से सिसई निवासी स्व. राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र अवध बिहारी सिंह (56) वर्ष बुरी तरह से घायल हो गये। ग्रामीणों ने घायल अवध बिहारी सिंह को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं स्थानीय थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर महावीर मंदिर के समीप मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गयी।
बता दें कि टक्कर मार भागने के क्रम में बोलेरो फिर साइकिल दुकान में खड़ी साइकिलों में टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकरायी हालांकि चालक फरार हो गया। गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जबकि थाना क्षेत्र के नवलपुर हरिजन टोला निवासी रामनाथ राम की पत्नी चन्देश्वरी देवी (65 वर्ष) अपने पुत्र संतोष राम को दिल्ली जाने के लिए वाहन पर बैठाने को मुख्य सड़क पर जा रही थी। इसी क्रम में दारौंदा-महाराजगंज पथ पर कौथुआ सारंगपुर महावीर मोड़ के समीप दारौंदा की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों के सहयोग एवं टक्कर मारने वाला मोटरसाइकिल चालक के सहयोग से उसे इलाज के लिए दारौंदा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष रवीन्द्र मोची ने घटनास्थल एवं स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए। पुलिस को आते देख मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर तथा मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।

युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
भगवानपुर हाट (सिवान), निसं : भगवानपुर थाने में युवती के अपहरण की प्राथमिकी चाची रमावती देवी द्वारा दर्ज करायी गयी है। थाना क्षेत्र के मोरा निवासी स्व. रवीन्द्र पर्वत की पुत्री पूजा कुमारी का अपहरण कर लिया गया है। चाची ने थाने में लिखित आवेदन में बयान दिया है कि उसकी भतीजी पूजा कुमारी (काल्पनिक नाम) मंगलवार को गणेश मथुरा उत्तर प्रदेश में साइकिल योजना की रसीद जमा करने गयी थी जहां से उसका अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने अपहरणकर्ता के रूप में छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी कुंदन कुमार गिरि एवं ब्रजेश गिरि तथा मोरा निवसी अरुण पर्वत की पत्नी राधा देवी एवं रेणु देवी पर लगाया है। पुलिस प्राथमिकी कांड सं. 118/12 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जबकि चाचा राजेन्द्र पर्वत एवं चाची युवती की तलाश में दर-दर भटक रहे है।
Posts by : Admin
सड़क दुर्घटना में दो की मौत
बसंतपुर (सिवान), निसं : सिवान-बसंतपुर स्टेट हाईवे 73 पर सिवान की ओर से कांवरियों से लदी स्कार्पियो ने लहेजी गांव के समीप मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक द्वारा स्कार्पियो लेकर भागने के क्रम में गाड़ी गड्ढे में गिर गई जबकि चालक तथा कांवरियां फरार हो गए। दुर्घटना को ले ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशितों ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी।
बता दें कि दुर्घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के समीप गुरुवार की संध्या साढे तीन बजे की है। जिसमें मोटरसाइकिल सवारों में धनौवा निवासी टूनटून राम के पुत्र संदीप कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मोलनापुर निवासी राजेश कुमार ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिवान बसंतपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण शव के साथ प्रदर्शन करने लगे। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए आई पुलिस को भी ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। वे डीएम को बुलाने व मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। देर शाम तक जाम न हटने व शव को पुलिस के हवाले न करने पर महाराजगंज एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, एसडीओ प्रमोद कुमार राम, थानाध्यक्ष देवकिशोर प्रसाद, बीडीओ अरविंद कुमार व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। हंगामा कर रहे लोगों में शैलेन्द्र कुमार, मुन्ना सिंह, मंटू सिंह, अमित सिंह, किशोर रजक, मोहन रजक, अनिल राम, उमेश राय सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

Subscribe to:
Comments (Atom)